कॉन्ट्रैक्ट वालों को भी 7 तारीख तक मिल जाएगी सैलरी, केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, नियम तोड़ा तो ब्लैक लिस्ट होंगे ठेकेदार
New Labour Code : केंद्र सरकार ने नए श्रम कानून के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के हित में बड़ा आदेश जारी किया है. सरकार ने साफ कहा है कि अब ऐसे कर्मचारियों को हर महीने की 7 तारीख तक हर हाल में वेतन मिल जाना चाहिए. अगर ठेकेदार ने नियम तोड़ा तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.