कैसे खत्म हुई नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही? जानिए राजा ज्ञानेन्द्र से गणतंत्र तक की पूरी कहानी
नेपाल में कभी शाह वंश के राजा सबसे बड़ी ताकत माने जाते थे, लेकिन 28 मई 2008 को इतिहास पूरी तरह बदल गया. संविधान सभा ने 240 साल पुरानी राजशाही खत्म कर नेपाल को 'संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य' घोषित कर दिया. राजा ज्ञानेन्द्र शाह को शाही महल छोड़ना पड़ा और जनता देश की सबसे बड़ी ताकत बन गई. आखिर नेपाल में ऐसा क्या हुआ कि सदियों पुरानी राजशाही खत्म हो गई? माओवादी विद्रोह, जनआंदोलन, गृह युद्ध और लोकतंत्र की मांग के बीच नेपाल ने कैसे नया इतिहास लिखा, जानिए गौरी और देवांग की दिलचस्प बातचीत के जरिए पूरी कहानी.