कैमरे में कैद हुआ सरिस्का का सबसे प्यारा पल! वाटर पॉइंट पर शावकों की मस्ती देख नहीं हटेंगी नजरें, वीडियो वायरल
Sariska Tiger Reserve: भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश ने सरिस्का टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों को बड़ी राहत दी है. बारिश के बाद जंगल के वाटर पॉइंट्स पर वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. इसी दौरान एक बाघ अपने शावकों के साथ पानी के स्रोत के पास नजर आया, जहां उनके मनमोहक और प्राकृतिक व्यवहार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. बाघ और शावकों के ये खूबसूरत दृश्य कैमरे में कैद हो गए, जो अब वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. बारिश के बाद सरिस्का का प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों की सक्रियता पर्यटकों और फोटोग्राफरों के लिए खास आकर्षण बन गई है.