केरल में शपथ ग्रहण में पूरा वंदे मातरम बजाने पर रोक क्यों? भिड़े वामपंथी और BJP, तुष्टिकरण की राजनीति पर बवाल
Kerala Vande Mataram Row: केरल में नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पूरा 'वंदे मातरम्' बजने के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. CPM ने इसे धर्मनिरपेक्ष परंपराओं के खिलाफ बताया है, जबकि BJP ने लेफ्ट पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है. लेफ्ट का कहना है कि सरकारी कार्यक्रमों में केवल स्वीकृत हिस्सा ही बजाया जाना चाहिए. वहीं BJP इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बता रही है. अब यह विवाद सेक्युलरिज्म, संविधान और राष्ट्रवाद की नई बहस में बदल गया है.