केरल में शपथ ग्रहण, पर क्यों 7 समंदर पार शशि थरूर? विपक्षी LDF भी जा रहा, जान लें अपनों की महफिल से दूरी की वजह
VD Satheesan Swearing-in Ceremony: केरल में 18 मई को वीडी सतीशन की नई यूडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण होने जा रहा है. विपक्षी एलडीएफ ने लोकतांत्रिक गरिमा दिखाते हुए समारोह में शामिल होने का ऐलान किया है, लेकिन दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. थरूर वर्तमान में अमेरिका के बोस्टन में अपनी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह और क्लास रीयूनियन में व्यस्त हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है.