केरल में बड़ा राजनीतिक विस्फोट, पूर्व सीएम विजयन के ठिकानों पर ED की रेड, भड़के कार्यकर्ताओं का ईंट-पत्थर से हमला, देखें वीडियो
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पीनाराई विजयन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी से राज्य में भारी सियासी बवाल खड़ा हो गया है. तिरुवनंतपुरम में विजयन के आवास के बाहर जुटे सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए ईडी अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की. यह पूरी कार्रवाई बहुचर्चित सीएमआरएल (CMRL) 'मंथली पे-ऑफ' घोटाले से जुड़ी है.