केरल में चौंकाने वाला नजारा! स्टेशन पर ट्रेन रोकना भूल गया लोको पायलट, फिर रिवर्स में लौटकर पहुंची प्लेटफॉर्म
स्टेशन छोड़कर ट्रेन के आगे बढ़ने की घटना से सभी हैरान हैं. रेल अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. कोल्लम जिले के मैयानाड स्टेशन पर तिरुवनंतपुरम से गुरुवायूर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्री उस वक्त अचरज में पड़ गए, जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी ही नहीं.