केरल जीत से कांग्रेस हाईकमान ताकतवर! राहुल दरबार में सिद्दारमैया की पेशी, डीके शिवकुमार को मिलेगी कर्नाटक की कुर्सी?
कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को आज दिल्ली बुलाया गया है, जहां उनकी कांग्रेस हाईकमान के साथ अहम बैठक होने वाली है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब राज्य में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग तेज कर दी है.