केरल का दुर्लभ शपथ ग्रहण: जिसे सत्ता से किया बेदखल, उसके नेता शपथ ग्रहण में नए सीएम को दे रहे बधाई, विपक्ष बजा रहा ताली
केरल की सियासत में आज एक बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला. विधानसभा चुनाव में वामपंथ को सत्ता से बेदखल करने के बाद आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में यूडीएफ (UDF) सरकार का शपथ ग्रहण हो रहा है, जहां खुद पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और पूरा विपक्ष नए सीएम वी.डी. सतीशन के लिए तालियां बजाता नजर आ रहा है.