कूल हां! रामपाल के साथ चलते दिखे मूविंग कूलर, वीडियो पर हर्ष गोयनका का तंज
Rampal Cooler Video: सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल एक बार फिर चर्चा में हैं. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए रामपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे-जैसे रामपाल आगे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे उनके साथ कई मूविंग कूलर भी चलते नजर आते हैं. गर्मी के बीच यह अनोखा नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी वीडियो पर मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी कटाक्ष किया है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, हमारे बाबा गर्मी में ऐसे सैर पर निकलते हैं. इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग के साथ वो काफी कूल लग रहे हैं! गोयनका की यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स भी वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं.