कुर्सी, कोबरा और वो बेबस हाथ... लाचारी के आगे पिघला नागराज का गुस्सा, पैरालिसिस मरीज को 2 घंटे बनाया बंधक
Paralysed man trapped by Snake: ओडिशा के बौध जिले में पैरालिसिस पीड़ित एक बेबस बुजुर्ग के कमरे में खिड़की के रास्ते जहरीला सांप घुस आया. शारीरिक लाचारी के कारण बुजुर्ग वहां से हिल नहीं सके और सांप ने उनके हाथ को 'नागपाश' की तरह जकड़ लिया. दो घंटे तक मौत के साए में रहने के बाद, परिजनों ने भारी मशक्कत और सूझबूझ से उन्हें सुरक्षित बचा लिया. चमत्कारिक रूप से सांप ने बुजुर्ग को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.