कीटनाशकों का झंझट खत्म! किसानों के लिए नई तकनीक, सोलर पैनल से खत्म होंगे फसल के खतरनाक कीट
Pest Control in Farming: किसानों को अब फसलों में कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से राहत मिल सकती है. खेती में नई सोलर तकनीक के तहत सोलर पैनल आधारित इंसैक्ट ट्रैप का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जो खेतों में मौजूद हानिकारक कीटों को आकर्षित कर उनका सफाया करने में मदद करता है. यह तकनीक पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल मानी जा रही है और इससे फसलों को सुरक्षित रखने में कम खर्च आता है. सोलर ट्रैप दिन में सूर्य ऊर्जा से चार्ज होकर रात में रोशनी के जरिए कीटों को अपनी ओर खींचता है. इससे रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम होगी और किसानों की लागत में भी कमी आएगी.