काला मटका या लाल मटका: कौन रखता है पानी ज्यादा ठंडा? जानिए इसकी कीमत और खासियत
फरीदाबाद की भीषण गर्मी में मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ गई है. लाल मटकों के बीच काला मटका लोगों का ध्यान खींच रहा है. कुम्हार भगत बताते हैं कि इसका पानी ज्यादा ठंडा और लंबे समय तक शीतल रहता है. खास तकनीक से तैयार यह मटका राजस्थान से आता है. कीमत अधिक होने के बावजूद जानकार लोग इसे खूब पसंद करते हैं.