कार लवर्स को सौगात! आरा में मिलेगी कार मॉडिफिकेशन और डेंटिंग-पेंटिंग की प्रीमियम सर्विस, खर्च भी कम

कार लवर्स को सौगात! आरा में मिलेगी कार मॉडिफिकेशन और डेंटिंग-पेंटिंग की प्रीमियम सर्विस, खर्च भी कम
Car Detailing Studio Ara: आरा में कार लवर्स के लिए बड़ी सौगात है. शहर में किंग कार डिटेलिंग स्टूडियो की शुरुआत होने से अब कार मॉडिफिकेशन, पीपीएफ (PPF) और डेंटिंग-पेंटिंग जैसी प्रीमियम सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी. अब जिले के लोगों को अपनी गाड़ियों को नया लुक देने या चमकाने के लिए दिल्ली, पंजाब या पटना जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. खास बात यह है कि यहां अत्याधुनिक तकनीक के साथ बेहद कम और किफायती कीमत पर ग्राहकों को वर्ल्ड-क्लास क्वालिटी दी जा रही है.