कानपुर का 100 साल पुराना कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब, न सुविधाएं न बजट, फिर भी दिखता है फीफा जैसा जुनून, कई राष्ट्रीय खिलाड़ी दे चुका है मैदान

कानपुर का 100 साल पुराना कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब, न सुविधाएं न बजट, फिर भी दिखता है फीफा जैसा जुनून, कई राष्ट्रीय खिलाड़ी दे चुका है मैदान
Kanpur Faithfulganj Cantonment Football Club: कानपुर में फेथफुलगंज कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब 21 मई 1926 को शुरू हुआ. अब ये क्लब 100 साल का सफर पूरा कर चुका है. खास बात यह है कि इतने लंबे समय बाद भी यहां न आधुनिक सुविधाएं है और न ही बड़ा बजट लेकिन खेल के प्रति दीवानगी आज भी वैसी ही बरकरार है. सुबह और शाम, दोनों समय मैदान में युवा खिलाड़ी घंटों अभ्यास करते नजर आते है.