कागजों में पूरी, जमीन पर अधूरी! मऊ के रानीपुर में पानी टंकी परियोजना पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
मऊ जिले के रानीपुर ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के तहत करीब 590.66 लाख रुपये की लागत से बन रही पानी की टंकी वर्षों से अधूरी पड़ी है. भीषण गर्मी में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, जबकि कागजों में परियोजना पूरी दिखा दी गई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदारों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण चार ग्राम सभाओं में आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है.