कांग्रेस में बेलगाम 'गालीबाज'! अजय राय ने PM मोदी को कहे अपशब्द... बीजेपी का तीखा हमला

कांग्रेस में बेलगाम 'गालीबाज'! अजय राय ने PM मोदी को कहे अपशब्द... बीजेपी का तीखा हमला
कांग्रेस नेता अजय राय के एक बयान को लेकर देश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि विपक्ष अब विकास की बजाय 'गाली की राजनीति' कर रहा है. वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस बयान से दूरी बनाते हुए साफ किया कि वह ऐसी भाषा का समर्थन नहीं करती, जबकि अखिलेश यादव की पार्टी ने मर्यादित राजनीति की बात कही है. दूसरी ओर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर भी पुराने विवादित बयानों का आरोप लगाया और कहा कि भाषा की गिरावट सभी दलों में देखने को मिलती है. इस पूरे विवाद ने एक बार फिर राजनीतिक बहस को भाषा की मर्यादा और बयानबाजी के स्तर पर ला खड़ा किया है, जहां सोशल मीडिया से लेकर टीवी डिबेट तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.