कर्नाटक में डीके शिवकुमार को कमान तो भाजपा परेशान; कांग्रेस के 'हिंदू' नेता की नहीं है कोई काट?

कर्नाटक में डीके शिवकुमार को कमान तो भाजपा परेशान; कांग्रेस के 'हिंदू' नेता की नहीं है कोई काट?
DK Shivakumar News: कर्नाटक में कांग्रेस हाईकमान ने बेहद सहज नेतृत्व परिवर्तन कर डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी है. वह बुधवार को सीएम पद की शपथ लेंगे. शिवकुमार एक वोक्कालिगा नेता हैं. उनकी ताजपोशी से भाजपा और जेडीएस दोनों पर दबाव बढ़ा है. उनकी छवि एक ऐसे कांग्रेसी की है जो अपनी हिंदू आस्था को प्रकट करने में कोताही नहीं बरतता है.