कर्नाटक में डीके युग : कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद संकटमोचक के हाथों में होगी अब राज्य की कमान

कर्नाटक में डीके युग : कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद संकटमोचक के हाथों में होगी अब राज्य की कमान
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 30 मई को बुलाई गई है जिसमें नए नेता का चुनाव हो सकता है. यह घटनाक्रम राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार करने और उनके नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल को भंग करने के बाद सामने आया है. उपमुख्यमंत्री रहे डी. के. शिवकुमार के कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुने जाने की प्रबल संभावना है.