कर्नाटक में आधी रात हलचल, सिद्धारमैया से शिवकुमार के घर तक जमावड़ा, दिल्ली से कांग्रेस का दूत भी पहुंचा
कर्नाटक में अगले दो दिन में सत्ता परिवर्तन की तेज होती अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से 28 मई को मिलने का समय मांगा है. मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने 27 मई को यह जानकारी दी. यह अटकलें जोर पकड़ रही हैं कि सिद्धारमैया बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे उनके उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा.