करियर की ऊंचाइयों पर पहुंचकर लिया चौंकाने वाला फैसला: कोमल जैन क्यों बनना चाहती हैं साध्वी? जानें वजह

करियर की ऊंचाइयों पर पहुंचकर लिया चौंकाने वाला फैसला: कोमल जैन क्यों बनना चाहती हैं साध्वी? जानें वजह
Sirohi Hindi Newsचार्टर्ड अकाउंटेंट से बैंक मैनेजर बनने तक का सफल करियर बनाने वाली कोमल जैन ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. जहां लोग बेहतर नौकरी और ऊंची सैलरी के सपने देखते हैं, वहीं कोमल ने भौतिक जीवन को त्यागकर संयम और आध्यात्म का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन की ओर था, जिसने अंततः उन्हें यह बड़ा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया. परिवार और समाज में इस फैसले को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, लेकिन कोमल अपने निर्णय को लेकर पूरी तरह स्पष्ट और संतुष्ट हैं.