कभी शाम ढलते ही चित्रकूट के इस सड़क पर पसर जाता था सन्नाटा, डकैतों का रहता था दबदबा, अब कैसा है माहौल? देखें ग्राउंड रिपोर्ट

कभी शाम ढलते ही चित्रकूट के इस सड़क पर पसर जाता था सन्नाटा, डकैतों का रहता था दबदबा, अब कैसा है माहौल? देखें ग्राउंड रिपोर्ट
Chitrakoot news: करीब एक दशक पहले तक पाठा क्षेत्र के जंगलों में बबली, ठोकिया, बलखड़िया और लवलेश जैसे कई खूंखार डकैतों का आतंक हुआ करता था. इन डकैतों ने जंगलों को अपना ठिकाना बना रखा था,रात के समय इन सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को अक्सर लूटपाट और हमलों का डर सताता रहता था. यही वजह थी कि लोग शाम सात बजे के बाद इन रास्तों से निकलने से बचते थे.उनके अंदर यह भय रहता था कि कही उनका सामना डकैतों से न हो जाए.