कभी यात्रियों और बिजनेस की लाइफलाइन थी चील्ह-माधोसिंह रेलवे लाइन, आज बन गई इतिहास.. जानिए इसकी अनोखी कहानी
मिर्जापुर जिले के चील्ह में पार्सल घर बनाया गया था. यहीं से ट्रेन का संचालन माधोसिंह स्टेशन के लिए होता था. रेलवे के द्वारा सिंगल लेन पटरी बिछाया गया था, जिससे माल वाहक ट्रेन का संचालन होता था और एक पैसेंजर ट्रेन भी संचालित होती थी. इस रेलवे लाइन का निर्माण लगभग 1970 में किया गया.