कभी यहां हाउसफुल के बोर्ड लगते थे, आज दीवारों पर काई जमी है; बदहाली के आंसू बहा रहा ऐतिहासिक 'गोपालकृष्ण थिएटर'

कभी यहां हाउसफुल के बोर्ड लगते थे, आज दीवारों पर काई जमी है; बदहाली के आंसू बहा रहा ऐतिहासिक 'गोपालकृष्ण थिएटर'
History of Gopalakrishna Theater Bhadrachalam: भद्राचलम का ऐतिहासिक गोपालकृष्ण थिएटर आज उपेक्षा के कारण खंडहर में तब्दील हो गया है. 1970 और 80 के दशक में अपनी चमक बिखेरने वाला यह सिनेमाघर कभी एनटीआर और चिरंजीवी जैसे सितारों की फिल्मों के लिए हाउसफुल रहता था. मल्टीप्लेक्स और डिजिटल युग के आने से इस सिंगल स्क्रीन थिएटर पर ताला लग गया. आज इसकी दीवारें और टूटी कुर्सियां बीते दौर के सुनहरे इतिहास की खामोश गवाह बनी हुई हैं, जिसे देख स्थानीय लोग भावुक हो रहे हैं.