कभी दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए यहां आते थे 'गवर्नर जनरल' और उनके घोड़े, आज है टूरिस्टों की है पहली पसंद..जानिए क्या कुछ है यहां खास
देहरादून का राष्ट्रपति निकेतन एक ऐतिहासिक और आकर्षक पर्यटन स्थल बन चुका है, जहां कभी ब्रिटिश काल में घोड़ों के लिए अस्तबल हुआ करता था. आज यह स्थान राष्ट्रपति के विश्रामगृह के रूप में जाना जाता है और यहां संग्रहालय, पुराने फर्नीचर, कलाकृतियां और खूबसूरत बगीचे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.