कपास की खेती में चाहिए बंपर उत्पादन? जानिए बुवाई का समय और वो खास टिप्स जो किसानों को दिलाएंगी मोटा मुनाफा!
Agriculture Tips: कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए बुवाई का समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सही समय पर बुवाई और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन के साथ अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. कपास की फसल के लिए खेत की अच्छी तैयारी, उचित नमी और प्रमाणित बीजों का चयन जरूरी होता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बुवाई से पहले मिट्टी परीक्षण जरूर करवाना चाहिए ताकि उर्वरकों का सही उपयोग किया जा सके. इसके अलावा बीज उपचार, उचित दूरी और संतुलित सिंचाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. मौसम के अनुसार सही समय पर बुवाई करने से कीट और रोगों का खतरा भी कम होता है.