एक श्राप ने रोक रखी थी कामेच्छा, फिर माद्री की सुंदरता देख क्यों सुध-बुध खो बैठे राजा पांडु? भूल गए अपनी मौत की भविष्यवाणी?
Mahabharat Raja Pandu & Madri Curse: महाभारत का हर एक किरदार अपने आप में रहस्य और कथाओं से भरा हुआ है. हस्तिनापुर का सिंहासन, जिसने समय-समय पर भाइयों के बीच टकराव पैदा किया और हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस सिंहासन के आसपास हजारों-लाखों कथाएं और इन सभी कथाओं का समर्पण महाभारत ग्रंथ में हुआ. महाभारत में आप पांडु पुत्र नकुल और सहदेव की मां के बारे में जानते हैं. अगर नहीं जानते तो बता दें कि उनका नाम माद्री है और वह पांडु की दूसरी पत्नी भी थीं. महाभारत में माद्री को एक शांत और सौम्य रानी के रूप में याद किया जाता है, जिनकी सुंदरता और संयम की सब तारीफ करते हैं. लेकिन इस शांत छवि के पीछे छुपा हुआ है, एक श्राप.