'एक बिस्कुट के पैकेट जितनी बढ़ी सैलरी, बच्चे कैसे पालूं?' नोएडा में उबल रहे मजदूरों की दर्दभरी दास्तां
नोएडा में कम सैलरी और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई है. एक अखबार से बातचीत में मजदूरों ने बताया कि उनकी सैलरी साल में 39 रुपये बढ़ी है, ऐसे में बच्चे कैसे पालें. मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्रियों में सिर्फ काम ही नहीं करवाते, बल्कि अगर बीमार पड़ जाओ तो निकालने की धमकी देते हैं और कहते हैं कि आगे से मत आना.