उधर होर्मुज बंद से टेंशन तो इधर PM मोदी ने संभाला मोर्चा, LPG संकट से बचने को मंत्रियों को दिया मंत्र

उधर होर्मुज बंद से टेंशन तो इधर PM मोदी ने संभाला मोर्चा, LPG संकट से बचने को मंत्रियों को दिया मंत्र
PM Modi on Hormuz Crisis: पश्चिम एशिया में संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी से ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ा हुआ है. इसका असर भारत समेत कई देशों में दिख रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मंत्रिपरिषद से अपील की कि वे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की तलाश में तेजी लाएं, जिसमें एलपीजी कुकिंग गैस के विकल्प के रूप में बायोगैस को बढ़ावा देना भी शामिल है.