उधर पीएम मोदी पहुंचे इटली, इधर पुरानी याद ने दी दस्तक, शतकों पुराना है यह रिश्ता!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय यूरोप यात्रा पर हैं और भारत-यूरोप संबंधों को नई मजबूती देने में जुटे हैं. दिलचस्प बात यह है कि 20 मई का दिन इतिहास में भी भारत और यूरोप के रिश्तों के लिए बेहद खास माना जाता है. आज ही के दिन, साल 1498 में, पुर्तगाली नाविक वास्को द गामा समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने वाला पहला यूरोपीय बना था. केरल के कालीकट के पास कप्पड़ बीच पर उसकी ऐतिहासिक लैंडिंग ने व्यापार, राजनीति और वैश्विक संबंधों की दिशा बदल दी. समीर और शिवांगी की बातचीत के जरिए जानिए इस ऐतिहासिक यात्रा की पूरी कहानी और उसका भारत पर असर...