उत्तर भारत में 48° वाली कातिल गर्मी, दक्षिण में तबाही वाला तूफान, मौसम का डबल अटैक; IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live: देश में मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत में राजस्थान का बाड़मेर 48 डिग्री तापमान के साथ आग उगल रहा है, जबकि दिल्ली, यूपी और बिहार में लू के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है. दूसरी तरफ दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कारण केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश और तूफान का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. इस खबर में पढ़ें पूरे देश के मौसम का हाल.