उज्जैन के काल भैरव मंदिर होगा कायाकल्प, 163 करोड़ से बदल जाएगी तस्वीर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं
उज्जैन के काल भैरव मंदिर का अब भव्य कायाकल्प होने जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए 163 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है.यहां मल्टी लेवल पार्किंग, सुविधा केंद्र, पार्क, फाउंटेन और रुकने की व्यवस्था बनेगी. इसके साथ ही जनरल, वीआईपी और स्पेशल एंट्री के अलग गेट बनाकर आने वाले कुंभ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी.