ईस्ट दिल्ली के लिए खुशखबरी, शास्त्री पार्क से मयूर विहार तक बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर, किन इलाकों को फायदा?
पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक दिल्ली मेट्रो का नया कॉरिडोर बनने को मंजूरी मिल गई है. इससे शास्त्री पार्क, सीमापुरी, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, पश्चिम विहार, मयूर विहार और आस-पास के इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को अब मेट्रो ट्रेनों की सुविधा मिल सकेगी. इतना ही नहीं अभी तक बस, ऑटो और अपनी गाड़ियों से सफर करने वाले लोगों को एसी मेट्रो ट्रेनों में सफर का मौका मिलेगा. इस कॉरिडोर पर कुल 8 स्टेशन बनने जा रहे हैं, आइए जानते हैं विस्तार से पूरी जानकारी..