इस मंदिर की दीवार पर लिख दो मनोकामना, लग जाती है सरकारी नौकरी, हर होती इच्छा पूरी
Jodhpur Temple: जोधपुर में नौतपा की भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच मंगलवार सुबह एक बार फिर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. करीब 100 साल पुरानी ऐतिहासिक भौगीशैल परिक्रमा विधिवत शुरू हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु 110 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकल पड़े. दुर्गम पहाड़ियों, पथरीले रास्तों और कंटीले मार्गों से गुजरने वाली इस यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह गर्मी पर भारी पड़ता नजर आया. हर तीन साल में अधिकमास के दौरान आयोजित होने वाली यह परिक्रमा 31 मई तक चलेगी और इस बार 30 से 40 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है.उम्मेद भवन पैलेस की महारानी हेमलता राज्ये भी आम श्रद्धालु की तरह पदयात्रा में शामिल हुईं. रास्तेभर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, शरबत और शिकंजी से स्वागत किया गया. जगह-जगह धार्मिक स्थलों पर दर्शन और मारवाड़ की खुशहाली की कामना की गई. आस्था, परंपरा और भक्ति से जुड़ी यह ऐतिहासिक यात्रा आज भी लोगों के दिलों में खास स्थान रखती है.