इतिहास की दीवारों पर बसी शान! डीग का केशव भवन क्यों कहलाता है राजस्थान की सबसे अनोखी शाही धरोहर?
Keshav Bhawan Deeg: केशव भवन डीग की शाही विरासत का एक अद्भुत उदाहरण है, जो अपनी बेमिसाल रचना और शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. यह भवन राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाता है. इसका निर्माण महाराजा सूरजमल की दूरदर्शी सोच और शिल्पकला प्रेम का प्रतीक माना जाता है. महाराजा सूरजमल के शासनकाल में डीग को एक मजबूत और भव्य सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया गया था. केशव भवन की दीवारें, छतों और गलियारों में की गई सूक्ष्म निर्मित आज भी पर्यटकों को आकर्षित करती है. यह स्थान न केवल वास्तुकला प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थल है.