इंसाफ के इंतजार में बैठे लोगों के लिए खुशखबरी! सुप्रीम कोर्ट में होंगे 33 की जगह 37 जज, मोदी कैबिनेट की मुहर
केंद्रीय कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 (मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके लिए सरकार संसद में सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पेश करेगी. इस फैसले का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों के बोझ को कम करना और न्याय प्रक्रिया में तेजी लाना है. न्यायाधीशों पर होने वाला खर्च भारत की संचित निधि से वहन किया जाएगा.