इंदिरा गांधी ने 1967 में लोगों से सोना न खरीदने को कहा था; आपने कर लिया भरोसा, क्या है सच्चाई?
Indira Gandhi Told Dont Buy Gold Claim Fact Check: सोशल मीडिया पर एक अखबार की कथित क्लिपिंग वायरल हो रही है. इसको शेयर करने वाले दावा कर रहे हैं कि यह द हिंदू अखबार के फ्रंट पेज पर छपी खबर की क्लिपिंग है. इसमें छापा गया है कि 1967 में इंदिरा गांधी ने लोगों से सोना न खरीदने की अपील की थी. लेकिन यह पूरी खबर और कथित अखबार की कटिंग फर्जी है. खुद द हिंदू अखबार और उसके पत्रकार ने इसे डिजिटल छेड़छाड़ बताया है.