'आहिस्ता जिंदगी' का सपना, सेना प्रमुख खोलना चाहते हैं खास कैफे, जनरल उपेंद्र द्विवेदी का दिखा अलग अंदाज
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा किया है. रिटायरमेंट के बाद वह एमपी में एक कैफे खोलने की योजना बना रहे हैं. इस कैफे का नाम 'आहिस्ता जिंदगी' होगा. भागदौड़ भरी जिंदगी के दौरान यहां बहुत सुकून मिलेगा. एक कप कॉफी पर लोगों से बातचीत भी होगी. जनरल उपेंद्र द्विवेदी की तरफ से इस कैफे में मुफ्त परामर्श की सेवा भी मिलेगी.