आयुर्वेद में क्यों खास मानी जाती है भांग? जानिए इसका उपयोग और सावधानियां
भांग को केवल नशे के रूप में नहीं, बल्कि आयुर्वेद में कुछ औषधीय उपयोगों के लिए भी जाना जाता है. गोंडा की वैद्य सुषमा चतुर्वेदी ने बताया कि भांग का उपयोग दर्द, नींद और पाचन से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है, लेकिन इसका गलत या अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.