आम के फल पर लगा दिया यह छोटी सी चीज, तो फल छेदक मक्खी भी नहीं पाएंगी कुछ बिगाड़ और बाजार में मिलेगा अच्छा भाव

आम के फल पर लगा दिया यह छोटी सी चीज, तो फल छेदक मक्खी भी नहीं पाएंगी कुछ बिगाड़ और बाजार में मिलेगा अच्छा भाव
बहराइच में आम की खेती करने वाले किसान अब फ्रूट कवर तकनीक अपनाकर फल छेदक मक्खी और कीड़ों से अपनी फसल को सुरक्षित कर रहे हैं. उद्यान विभाग की ओर से अनुदान पर मिलने वाले इन फ्रूट कवर से आम चमकदार, बड़े और बेहतर गुणवत्ता वाले तैयार होते हैं, जिससे बाजार में उनकी कीमत भी अधिक मिलती है. किसानों के अनुसार इस तकनीक से फलों को 70 से 80 प्रतिशत तक नुकसान से बचाया जा सकता है.