आम की बागवानी करने वाले हो जाएं सावधान, मई में होने वाली बारिश से फसल हो सकती है बर्बाद, तुरंत करें ये उपाय
मई में होने वाली असमय बारिश और बदलते मौसम ने आम की बागवानी करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है. नमी और तेज हवाओं के कारण बौर झड़ने, रोग और कीटों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे फसल को भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में समय रहते सही उपाय और कीट प्रबंधन अपनाना बेहद जरूरी है.