आम की फसल बचानी है तो इन बीमारियों से तुरंत करें बचाव, वरना नहीं मिलेगा सही दाम

आम की फसल बचानी है तो इन बीमारियों से तुरंत करें बचाव, वरना नहीं मिलेगा सही दाम
मई की शुरुआत में हो रही बेमौसम बारिश और अचानक बदलते मौसम का असर बागवानी फसलों पर दिखने लगा है. इससे बागवानी करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है. फसलों में चेपा और फुदका जैसे रोग तेजी से फैल रहे हैं, जो फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में किसानों को समय रहते सावधानी बरतने और फसलों को इन बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी उपाय करने की जरूरत है.