आम की दुनिया का सुपरस्टार है सिंधु आम, छोटी गुठली में मिलता है ऐसा मीठा स्वाद जो किसी को भी बना दे दीवाना
महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में उगाया जाने वाला सिंधु आम अपनी छोटी गुठली, ज्यादा गूदे और बेहद मीठे स्वाद के लिए खास पहचान रखता है. कम रेशे वाला यह हाइब्रिड आम स्वाद और गुणवत्ता के कारण आम प्रेमियों की पहली पसंद बनता जा रहा है.