आने वाली है तबाही, सबकुछ उड़ा ले जाएगी 70 किलोमीटर की तूफानी हवा, IMD ने चेतावनी के साथ दी खुशखबरी, भरेगा भंडार
IMD Weather News: मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई 2026 को केरल में दस्तक दे सकता है. वहीं, पंजाब-हरियाणा से लेकर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की भी आशंका जताई गई है.