आधुनिक मशीनें भी नहीं छीन पाईं सरौते की जगह! पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा के पीछे छिपा है स्वाद, जानें सीक्रेट
Mango Pickle Cutting Tool: तकनीक और आधुनिक किचन उपकरणों के दौर में भी कई पारंपरिक चीजें आज तक अपनी पहचान बनाए हुए हैं. ऐसा ही एक उपकरण है ‘सरौता’, जिसका उपयोग दशकों से अचार के लिए आम काटने में किया जाता रहा है. कई परिवारों में 70 से 80 साल पुराने सरौते आज भी संभालकर रखे गए हैं और हर साल अचार के मौसम में उनका उपयोग किया जाता है. दादी-नानी के समय से चली आ रही यह परंपरा केवल एक औजार का इस्तेमाल नहीं, बल्कि भारतीय पारिवारिक संस्कृति और विरासत का प्रतीक है. सरौते से कटे आमों का आकार और गुणवत्ता अचार के लिए बेहतर मानी जाती है. यही कारण है कि आधुनिक कटर और मशीनों के बावजूद ग्रामीण और पारंपरिक परिवार आज भी इसे प्राथमिकता देते हैं. यह विरासत नई पीढ़ी को पुरानी परंपराओं से जोड़ने का काम भी कर रही है और भारतीय रसोई संस्कृति की समृद्ध पहचान को जीवित रखे हुए है.