'आज बचाएंगे तो कल चलाएंगे...' PM की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के समर्थन में उतरे जयपुरवासी, जानें लोगों की राय
PM Modi Appeal On Petrol Diesel Public Opinion: देश में बढ़ते तेल संकट और ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री की अपील का असर अब आम जनता के बीच भी दिखाई देने लगा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील का समर्थन करते हुए इसे देशहित में जरूरी कदम बताया. कई लोगों का कहना है कि अगर आज ईंधन की बचत की जाएगी, तभी भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी से किया जा सकेगा. जनता ने कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन और जरूरत पड़ने पर ही वाहन उपयोग जैसे उपाय अपनाने की बात कही. लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील को जिम्मेदार नागरिकता से जोड़ते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए.