आज इतिहास लिख रहा सोमनाथ, PM मोदी के सामने महापूजा और ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा भव्य उत्सव
Somnath Amrut Mahotsav Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे. पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा. पीएम मोदी विशेष महापूजा, ध्वजारोहण और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम में सूर्यकिरण एयर शो भी आयोजित होगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी करेंगे. सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को याद करते हुए पूरे गुजरात में उत्साह का माहौल है.