आगरा के गढ़ी भदौरिया में वीरान पड़ा है अकबर के बीबी ईशवर्दी बेगम का ढकरी महल, हो गया गुमनाम
16वीं शताब्दी में बनी यह ईमारत आज पर्यटकों के दीदार को तरसती है. वर्तमान में यह ईमारत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन सरंक्षित है. एएसआई के अनुसार यह मकबरा बादशाह सम्राट अकबर कि पत्नी बीबी ईशवर्दी बेगम का है. बताया जाता है कि उनकी मौत के बाद उन्ही यहीं दफनाया गया था. यह ईमारत लाल बलुआ पत्थरों से बनी हुई है. ईमारत के चारों ओर गालियारे बने हुए है बिच में मुख्य मकबरा बना है जहाँ बताया जाता है कि अकबर कि पत्नी की कब्र हुआ करती थी जो वर्तमान में अब दिखाई नहीं देती है.