आग उगलती सड़कों को ठंडा करने मैदान में उतरी फायर ब्रिगेड! भीषण गर्मी से राहत देने के लिए शुरू हुआ खास अभियान

आग उगलती सड़कों को ठंडा करने मैदान में उतरी फायर ब्रिगेड! भीषण गर्मी से राहत देने के लिए शुरू हुआ खास अभियान
Fire Brigade Water Spray: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं. कई क्षेत्रों में सड़कों की सतह अत्यधिक गर्म हो जाने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पानी के छिड़काव के लिए मैदान में उतारा गया. इस अभियान का उद्देश्य सड़कों की तपन को कम करना और आमजन को गर्मी से कुछ राहत पहुंचाना है. दोपहर के समय सड़कें मानो आग उगलती नजर आ रही थीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. फायर ब्रिगेड द्वारा प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है. इससे सड़क की सतह का तापमान कम होने के साथ वातावरण में भी थोड़ी ठंडक महसूस की जा रही है.