'आईने में खुद को प्रिंस नहीं, इंसान देखता हूँ'... शाही विरासत के विवादों पर आजम जाह ने तोड़ी चुप्पी; सादगी की पेश की मिसाल
Hyderabad News: हैदराबाद के आठवें निज़ाम मुकर्रम जाह के बेटे प्रिंस आज़म जाह ने विरासत और शाही पहचान पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वे खुद को प्रिंस से ज्यादा एक साधारण इंसान मानते हैं और उनके लिए ईमानदारी सबसे बड़ी संपत्ति है. संपत्ति विवाद पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सुन्नी मुस्लिम कानून के तहत संपत्ति सभी वारिसों में बराबर बंटनी चाहिए. आज़म जाह ने शाही चकाचौंध को छोड़कर सादगी और भारतीय कानून के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की है.